बलिया, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में रक्षक ही बन रहे हैं भक्षक । जी हाँ उत्तर प्रदेश जहाँ पर भाजपा की सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बडे बडे दावे करता है, में पुलिस की खाकी एक बार फिर से दागी हो गई।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कान्स्टेबल ने 15 साल की नाबालिग लडकी का कथित तौर पर बलात्कार किया।
यह मामला है पिछले शुक्रवार 18 अगस्त की रात गोपाल नगर के रेवती पुलिस स्टेशन का , जहाँ पर धरम नाम के एक कान्सटेबल को बलात्कार के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। बात उस समय की है जब कुछ लोगों ने पुलिस चौकी से लडकी के कराहने की आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो एक कान्सटेबल एक लडकी के साथ जबरदस्ती बलात्कार कर रहा था। लोगों को देखकर उसने भागने की कोशिश भी की पर कामयाब नहीं हुआ।
लोगों ने इसकी सूचना लडकी के 60 वर्षीय पिता को दी लेकिन जब पिता वारदात की जगह पर पहुंचा और उसने अपनी बेटी को तडपते हुए देखा तो वह यह सदमा बर्दाश्त नही कर सका जिससे मौके पर ही उसने दम तोड दिया।
इतने में मौका देखकर कान्स्टेबल ने भागने की भी कोशिश की पर लोगों ने दौडाकर एक बार फिर उसे पकड लिया।
लडकी के पिता का शव पोस्टमार्टम के लिये और लडकी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है । स्टेशन अधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि आरोपी कान्सटेबल के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
महिला सुरक्षा
हर एक महिला की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए
Showing posts with label uttar pradesh. Show all posts
Showing posts with label uttar pradesh. Show all posts
Subscribe to:
Comments (Atom)
महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं
गलत नियत वालों को मौका और नहीं अब और नहीं महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं अब और नहीं जागो हे भारत की बेटियों अब तो नींद से जागो तुम अपनी स...
Popular Posts
-
ऐ समाज के लोगों अपनी आँखें खोलो बहुत रहे चुपचाप अरे अब तो कुछ बोलो कब तक देखोगे जो अत्याचार हो रहा मासूम बेटियों की इज्ज़त से जो खिडवाड ह...
-
हमको भी हक चाहिए वो सम्मान चाहिए नारी भी हो आजाद वो हिन्दुस्तान चाहिए वो धरती चाहिए जिसपे हम फूलें और फलें हों सुरक्षित जिसके नीचे वो आसम...
-
निर्भया कांड मामले में देर से ही सही लेकिन इंसाफ मिल चुका है। दिल्ली की अदालत ने चारों आरोपियों को 22 जनवरी 2020 को सुबह सात बजे फाँसी ...