महिला सुरक्षा

हर एक महिला की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए
Showing posts with label कन्या. Show all posts
Showing posts with label कन्या. Show all posts

लडकी ने जन्म लिया है

जब बिन मौसम बहारें आ जाएं
जब दुश्मन प्यार सिखा जाएं
गम का कोई राक्षस सो जाए
जब कोई ख्धाहिश पूरी हो जाए

जब दिल के तार लगें हिलने
जब मन को सुकून लगे मिलने
जब रोता हुआ कोई हँसने लगे
बिन बादल पानी बरसने लगे

जब खुद खुदा मुस्कुराने लगे
जब भौरें गुनगुनाने लगें
जब कलियाँ खुद पे इतराने लगें
जब वादियाँ सोहर गाने लगें

तो समझ जाना कि आस पास
किसी परी
किसी लडकी का जन्म हुआ है।

महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं

  गलत नियत वालों को मौका और नहीं अब और नहीं महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं अब और नहीं जागो हे भारत की बेटियों अब तो नींद से जागो तुम अपनी स...

Popular Posts