आंखें मूँद के जिस पर है ऐतबार,
वो मेरी माँ है
जिसकी गोद में बडा हुआ हूँ
जिसके सहारे खडा हुआ हूँ
मेरे जीवन का जो है आधार
वो मेरी माँ है
वो दुनिया में गर न होती तो मैं न होता
वो रातों में गर न जगती तो मैं न सोता
मैं उसकी दुनिया हूँ
और मेरा पूरा संसार
वो मेरी माँ है
दिल जिसका सारी दुनिया में सबसे बडा है
खुद भूखी रहकर जिसने मेरा पेट भरा है
रोज करना चाहूँ ईश्वर से
पहले जिसका दीदार
वो मेरी माँ है
आंखे मूँद के जिस पर है ऐतबार,
वो मेरी माँ है
जिसकी गोद में बडा हुआ हूँ
जिसके सहारे खडा हुआ हूँ
मेरे जीवन का जो है आधार
वो मेरी माँ है।
