महिला सुरक्षा

हर एक महिला की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए
Showing posts with label नारी शक्ति कविता. Show all posts
Showing posts with label नारी शक्ति कविता. Show all posts

महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं

गलत नियत वालों को मौका और नहीं अब और नहीं

महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं अब और नहीं

जागो हे भारत की बेटियों अब तो नींद से जागो तुम

अपनी सुरक्षा परम लक्ष्य हो मन में गांठ ये बांधो तुम

प्यार के नाम पे जिस्म का सौदा और नहीं अब और नहीं

कभी जो देखो गलत निगाहें पहली बार में टोको तुम

छुए जो कोई गलत हाथ तो वहीं उसी पल रोको तुम

लापरवाही में फिर धोखा और नहीं अब और नहीं

गलत नियत वालों को मौका और नहीं अब और नहीं

महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं अब और नहीं

लेखक : राज कुमार

महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं

  गलत नियत वालों को मौका और नहीं अब और नहीं महिला सुरक्षा से समझौता और नहीं अब और नहीं जागो हे भारत की बेटियों अब तो नींद से जागो तुम अपनी स...

Popular Posts